सरकार नहीं चाहती जरूरतमंदों को मदद मिले : प्रवीण

जागरण संवाददाता आजमगढ़ प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि गरीबों मजदूरों को मदद मिले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी इसी का नतीजा रहा है। सेशन कोर्ट से भले ही जमानत अर्जी खारिज हो गई हो लेकिन हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। यह गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई है और उसके खिलाफ कांग्रेस महाभियान चलाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:23 PM (IST)
सरकार नहीं चाहती जरूरतमंदों को मदद मिले : प्रवीण
सरकार नहीं चाहती जरूरतमंदों को मदद मिले : प्रवीण

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि गरीबों मजदूरों को मदद मिले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी इसी का नतीजा है। सेशन कोर्ट से भले ही जमानत अर्जी खारिज हो गई हो लेकिन हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। यह गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई है। कांग्रेस ज्यादती के विरोध में महाभियान चलाएगी।

यह बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। बताया कि गिरफ्तारी को जनता की अदालत में ले जाएंगे। एक-एक मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात पहुंचाएंगे। हम उनकी सेवा करते रहेंगे। सवाल किया कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन तथा उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने में मददगार श्री लल्लू का आखिर अपराध क्या है। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, अब्दुल रहमान, आशुतोष रजक, वीरेंद्र चौहान, बृजेश पांडेय, प्रदीप यादव आदि भी थे।

chat bot
आपका साथी