गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार की दें जानकारी

-राष्ट्रीय पोषण माह -गोद भराई व अन्न प्राशन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्य महिला आयोग क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:46 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार की दें जानकारी
गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार की दें जानकारी

-राष्ट्रीय पोषण माह :::

-गोद भराई व अन्न प्राशन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्य महिला आयोग की सदस्य

-सरकार की योजनाओं का महिलाएं अधिक से अधिक उठाएं लाभ

-आधी आबादी अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं : संगीता तिवारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : राष्ट्रीय पोषण माह एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ब्लाक अतरौलिया के सभागार पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्न प्राशन कराया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं से कहाकि आप सभी किसी भी प्रकार अन्याय न सहें। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमें सीधे फोन नंबर- 7839930410 पर भी सूचित कर सकते हैं। कहा कि इस नंबर पर संपर्क कर कोई भी समस्या व शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार की योजनाओं का महिलाएं अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समाज की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। श्रम विभाग की भी बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं का भी लाभ उठाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चियों को 75 हजार रुपये तक का अनुदान दिए जाने एवं स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भी दिए जाने का प्रावधान है। महिलाओं की शिकायत भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक परिसर में पौधारोपण भी किया। पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, संजय कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी