1998 के उच्च जलस्तर से मात्र 19 सेमी नीचे है घाघरा का जलस्तर
देवारा में घाघरा अपने उातम बिदु के करीब पहुंची
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी अब विनाशकारी रूप को धारण करती नजर आ रही है। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर उच्चतम खतरा बिदु के करीब पहुंच चुका है। अब तक 54 तटवर्ती गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं। नदी का जलस्तर बदरहुआ गेज पर उच्चतम स्तर वर्ष 1998 में 72.98 मीटर पर दर्ज किया गया था। इस समय 19 सेटी नीचे जलस्तर रिकार्ड किया गया।
महुला-गढ़वल बांध (एमजी बांध)के तटवर्ती 134 गांव की लगभग 80 हजार आबादी घाघरा नदी के किनारे बसी है, जिनमें से 54 गांव को घाघरा नदी ने चारों तरफ से घेर लिया है। लगभग 60 हजार के आसपास आबादी प्रभावित हो चुकी है। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीण पशुओं के साथ बांध की तरफ पलायन कर रहे हैं। गांव में बिजली न होने से अंधेरे में रात व्यतीत कर रहे हैं। विषैले जीव-जंतुओं का भय लोगों को सता रहा है। मिट्टी तेल की मांग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण कर रहे हैं। ईंधन की समस्या बनी हुई है। लोगों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। सैकड़ों परिवार अपनी गृहस्थी के सामान और पशुओं के साथ बंधा किनारे डेरा डालकर रहने के लिए मजबूर हैं। चूल्हा जलाकर अपने परिवार के साथ भोजन बनाकर कर रहे हैं। मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर जलस्तर
सगड़ी: घाघरा नदी का जलस्तर महुला-गढ़वल बांध पर मुख्य माप स्थल बदरहुआं पर रविवार की शाम चार बजे 72.56 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार की शाम चार बजे 72.79 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिदु 71.68 मीटर से एक मीटर 11 सेटी ऊपर बह रही है।नदी का बदरहुआ गेज पर उच्चतम स्तर वर्ष 1998 में 72.98 मीटर पर दर्ज किया गया था, जिससे 19 सेमी नीचे नदी बह रही है।
------------
न्यूनतम गेज स्थल डिघिया पर जलस्तर
सगड़ी:न्यूनतम गेज स्थल डिघिया पर रविवार की शाम चार बजे जलस्तर 71.70 मीटर पर था। सोमवार की शाम चार बजे 71.92 मीटर दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में 22 सेटी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। खतरा बिदु 70.40 मीटर से एक मीटर 52 सेमी ऊपर नदी बह रही है। डिघिया गेज पर वर्ष 1998 का उच्चतम बिदु 72.02 मीटर रहा है, जिससे मात्र 10 सेमी नीचे नदी बह रही है।
-------------
54 गावों में 250 नाव लगी
सगड़ी: प्रशासन की ओर से 54 गांव में 250 नाव चलाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी नाव पर्याप्त नहीं है। आबादी के अनुरूप और नाव चलाने की आवश्यकता है। पशुओं को चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। पशु बांध पर हैं, जिनके चार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
--------
424 लंच पैकेट बांटा गया
सगड़ी: प्रशासन की ओर से बंधा किनारे शिवपुर कुड़ही बाढ़ चौकी के समीप 424 लंच पैकेट बांटा गया। खाद्यान्न व मिट्टी तेल के वितरण की तैयारी की जा रही है।
--------
दो परिषदीय स्कूल घाघरा की धारा में विलीन
सगड़ी: सेमरी ग्रामसभा में प्राथमिक विद्यालय की चहादीवारी पूर्ण रूप से घाघरा नदी में विलीन हो गई है। विद्यालय में नदी का पानी भर गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी तक प्रशासन की कोई सहायता नहीं पहुंची है।चक्की हाजीपुर का प्राथमिक विद्यालय भी घाघरा नदी के पानी से गिर गया।