दो अक्टूबर से पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध

आजमगढ़ : 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। मंगलवार की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:26 PM (IST)
दो अक्टूबर से पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध
दो अक्टूबर से पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध

आजमगढ़ : 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के संभ्रांत नागरिकों, एनजीओ, व्यापार मंडल व आइएमए के सदस्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि दो अक्टूबर से सभी प्रकार के पॉलीथिन पर बैन लगा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों का आह्वान किया कि इस अभियान से जुड़ें और सभी एनजीओ अपने स्वच्छाग्रहियों की संख्या बढ़ाएं। दो अक्टूबर तक कम से कम एक लाख स्वच्छतादूत जनपद में अपने काम (स्वच्छता ही सेवा) को आगे बढ़ा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई संगठन यदि किसी गांव में पांच शौचालय बनाता है तो उस शौचालय पर अपनी ब्रांड का प्रचार कर सकता है। जिलाधिकारी ने स्वच्छता में चित्रकला प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। कहा कि आपकी सहायता से हम लोगों ने जिस प्रकार तमसा सफाई अभियान चलाया हैं, वह प्रेरणादायी है। यह अभियान कई चरणों में चलाया जाएगा। द्वितीय चरण में पौधरोपण किया गया तथा तृतीय चरण में घाटों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके उपरांत जिला मुख्यालय से बाहर भी यह अभियान चलेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र ¨सह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, एनजीओ के सदस्य एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे। शौचालय के लिए एलबीसी के पास करें आवेदन

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों का आह्वान किया कि नगर क्षेत्र में नदी के किनारे शौच न करें। यदि कोई नगर पालिका क्षेत्र का पात्र व्यक्ति जिसको शौचालय प्राप्त नहीं हुआ है तो वह एलबीसी बाबू (कलेक्ट्रेट) के पास जाकर अपना आवेदन कर सकता है। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को सूची के आधार पर शौचालय निर्माण के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी