सड़क दुर्घटना में बालक सहित चार की मौत, एक घायल

आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार एवं शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घनाओं में बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:19 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में बालक सहित चार की मौत, एक घायल
सड़क दुर्घटना में बालक सहित चार की मौत, एक घायल

जासं, आजमगढ़ : जनपद में शुक्रवार एवं शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भदोई निवासी सुक्खू यादव का दस वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम गांव में ही साइकिल चला रहा था। उसी दौरान उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 23 वर्षीय सुभाष उर्फ मिथुन पुत्र पुद्ध द्वारिका शुक्रवार की देर शाम मेहनाजपुर बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही बाजनपुर के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी मोड़ पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित बोलेरो राहगीर को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में राहगीर व बोलेरो चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बोलेरो सवार मृतक 35 वर्षीय बृजेश पुत्र शिवजोर भऊकुत्तुपुर थाना रौनापार निवासी तथा बाइक सवार राहगीर सलाहुद्दीपट्टी निवासी 45 वर्षीय आफताब आलम बताया गया है। घटना के वक्त दोनों बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी तरह गाजीपुर जनपद के जवसपुर निवासी 70 वर्षीय जगदीश शनिवार की सुबह अतरौलिया स्थित रिश्तेदारी गए थे। वह पैदल बाजार की तरफ जा रहे थे कि बाइक के धक्के से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी