कान्हा गोवंश में ठंड से चार पशुओं की मौत

जागरण संवाददाता अमिलो (आजमगढ़) सठियांव क्षेत्र में कान्हा गोवंश आश्रय स्थल होने के बावजूद भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:45 PM (IST)
कान्हा गोवंश में ठंड से चार पशुओं की मौत
कान्हा गोवंश में ठंड से चार पशुओं की मौत

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : सठियांव क्षेत्र में कान्हा गोवंश आश्रय स्थल होने के बावजूद भी पशुओं की देखभाल ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। सुविधाओं के अभाव में ठंड से गोवंश पशुओं की मृत्यु हो जा रही है। ठंड से शनिवार को एक और रविवार को तीन पशुओं की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन पशु अब भी बीमार चल रहे हैं, लेकिन चिकित्सा व्यवस्था दूर-दूर तक कहीं पता नहीं है।

क्षेत्र में गोवंश पशु आश्रय स्थल पर सरकार पशुओं की देखरेख, चारा-पानी के नाम पर भले धन खर्च कर रही हो लेकिन मौके की हालत चिताजनक है। यदि पौष्टिक आहार, चिकित्सा व देखभाल दुरुस्त नहीं किया गया तो और भी पशुओं की मौत हो सकती है। हालांकि पशुओं की देखभाल को कई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, जिनमें कई कर्मचारियों को हटाकर दूसरे स्थान पर तैनात कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी बाबूराम पाल ने बताया कि ठंड से पशुओं की मौत नहीं हुई है। कुछ पशुपालक मरने योग्य पशुओं को आश्रय स्थल के आस पास छोड़ देते हैं। उन्हें बचाने को हम कान्हा गोवंश के अंदर कर लेते हैं, जिनमें से कुछ को बचाने की कोशिश नाकाम हो जाती है।

chat bot
आपका साथी