पूर्व सीएम अखिलेश आज तोनारी में

जागरण संवाददाता महराजगंज (आजमगढ़) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव 26

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:30 PM (IST)
पूर्व सीएम अखिलेश आज तोनारी में
पूर्व सीएम अखिलेश आज तोनारी में

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव 26 नवंबर को सुबह 10.15 बजे कोयलसा विकास खंड के तोनारी गांव पहुंचेंगे। वह जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। अखिलेश के आगमन को लेकर सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि उनके आगमन के दौरान महराजगंज-देउरपुर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। छोटे वाहनों के लिए भी करमहा डींगुरपुर व हूंसेपुर सरैया में बैरियर लगाकर प्रतिबंधित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी