अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवती समेत पांच घायल

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटे के दौरान हुए सड़क दुर्घटनाओं मे दो युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:19 PM (IST)
अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवती समेत पांच घायल
अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवती समेत पांच घायल

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटे के दौरान हुए सड़क दुर्घटनाओं मे दो युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक टेंपो पर सवार सुमन (22) पुत्री कतवारू व आरती (20) पुत्री रामरतन ग्राम जलाऊद्दीन पट्टी थाना बिलरियागंज निवासी घायल हो गई। घटना के समय उक्त दोनों युवतियां टेंपो से शिवरात्रि के अवसर पर नरोत्तम ब्रह्म स्थान मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए जा रही थी। बिलरियागंज स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फरिहां प्रतिनिधि के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के रोवा बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह पोकलेन लदे ट्रेलर का अगला चक्का निकल गया। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक नारायण (30) ग्राम परानापुर थाना निजामाबाद निवासी घायल हो गया। जबकि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेलर चालक पोकलेन लादकर कोलकाता जा रहा था। घायल चालक का रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर ने इलाज किया। कंधरापुर बाजार के समीप गुरुवार की रात को लगभग डेढ़ बजे कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में कार पर सवार सुंदरा देवी (45) पत्नी लालबिहारी ग्राम सैदपुर थाना सिधारी निवासी घायल हो गई। र्घटना के समय उक्त महिला कार से फैजाबाद जा रही थी। कार पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। अतरौलिया बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम को बाइक की चपेट में आने से प्रेमशीला (36) पत्नी रामवृक्ष ग्राम सेनपुर थाना अतरौलिया निवासी घायल हो गयी। उक्त महिला इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सेनपुर की निवासी हैं। घटना के समय वह बाजार से पैदल घर जा रही थी।

chat bot
आपका साथी