पांच डग्गामार वाहन बंद, सात का चालान

आजमगढ़ परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक के निर्देश पर एआरटीओ एवं परिवहन निगम द्वारा चलाए जा रहे चेकिग अभियान में बिना परमिट व परमिट मानक के विपरीत चल रहे पांच डग्गागार वाहनों को बंद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:14 PM (IST)
पांच डग्गामार वाहन बंद, सात का चालान
पांच डग्गामार वाहन बंद, सात का चालान

जासं, आजमगढ़ : परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक के निर्देश पर एआरटीओ एवं परिवहन निगम की ओर से चलाए गए चेकिग अभियान में बिना परमिट व परमिट मानक के विपरीत चल रहे पांच डग्गागार वाहनों को बंद किया गया। जबकि सात वाहनों का चालान किया गया। वहीं इन वाहनों पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक द्वारा रोडवेज के राजस्व बढ़ाने तथा डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया गया था। निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ वाराणसी रूट पर चेकिग अभियान चलाया गया। गंभीरपुर थाने में पांच डग्गामार वाहनों को बंद किया गया तथा सात वाहनों का चालान करते हुए उनपर लगभग डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 दिसंबर तक चलाने का निर्देश है। इस मौके पर आरएम पीके तिवारी, एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी