गणेश वंदना के साथ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

(आजमगढ़) देश की लोक संस्कृति और कला के संरक्षण को लेकर शुरू किए गए आजमगढ़ महोत्सव मार्टीनगंज तहसील के कृषक विद्यालय इंटर कालेज में बुधवार को गणेश वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के शुभारंभ में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सबसे पहले बच्चों द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। महोत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीणों में उत्साह दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM (IST)
गणेश वंदना के साथ महोत्सव का हुआ शुभारंभ
गणेश वंदना के साथ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : देश की लोक संस्कृति और कला के संरक्षण को लेकर शुरू किए गए आजमगढ़ महोत्सव का तहसील स्तर पर आयोजन मार्टीनगंज तहसील के कृषक विद्यालय इंटर कालेज में बुधवार को गणेश वंदना के साथ किया गया। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के शुभारंभ में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सबसे पहले बच्चों द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। महोत्सव में शामिल होने के लिए ग्रामीणों में उत्साह दिखा।

डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह व उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के स्टालों के अलावा ग्रामीण परिवेश की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। महोत्सव में दिव्यांग बच्ची सुंदरी सिंह द्वारा गाए सोहर व सोरठा की प्रस्तुति की गई, जो काफी मनमोहक रही। वहीं जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी व दोनों आंखों से दिव्यांग बच्ची सुंदरी सिंह को शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब हमारा समाज सांस्कृतिक धरोहरों को सजोकर चलता है तभी समाज का विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रम ब्लाक व ग्रामों में भी कराया जाना चाहिए जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी मंच मिल सके। जिलाधिकारी ने महोत्सव में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, आल्हा, बिरहा, जांघिया, जोगीरा, पवरिया, धोबिया, कुश्ती, रस्सा-कस्सी, खो-खो, कबड्डी, लंबी दौड़, शहीद सम्मान समारोह, नगर कीर्तन, कवि सम्मेलन, रात मुशायरा, झांकी, रंगोली, मेंहदी, पेंटिग महोत्सव का अवलोकन किया। उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव व तहसीलदार मार्टीनगंज प्रेम कुमार राय ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम के क्रिएटिव डायरेक्टर सुजीत अस्थाना ने बताया कि तहसील महोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मूल्यांकन करने के लिए दो सदस्यों की टीम गठित की गई है जिसमें कौशल द्विवेदी एवं उमेश कनौजिया हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के स्टॉल, ब्लैक पॉटरी, टेराकोटा उद्योग, एनआरएलएम के स्टाल लगाए गए। महोत्सव में आए लोगों ने ब्लैक पॉटरी सहित कई सामान खरीदे। वहीं महोत्सव में ब्लड बैंक द्वारा शिविर लगाया गया था जिसमे करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी