मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिता

जागरण संवाददाता अंबारी (आजमगढ़) मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 05:12 PM (IST)
मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिता
मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिता

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़) : मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। शनिवार की शाम क्षेत्र में बूंदाबांदी के बाद रविवार को भी बादल छाए रहे। जिनकी फसल पक चुकी है उनके साथ ही उन किसानों की चिता ज्यादा बढ़ गई है जिन्होंने कटाई के बाद बोझ बनाने के लिए फसल को खेत में छोड़ दिया है। अगर इसी तरह का मौसम बना रहा तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है।

क्षेत्र में शुक्रवार से ही कभी बादल तो कभी धूप का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे। किसानों का कहना है कि पहले ही कई प्रकार के रोग के चलते फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी जो फसल तैयार नहीं है, उसमें कांडू रोग लग रहा है। कुल मिलाकर इस साल धान की फसल काफी अच्छी थी। इसे देखकर किसान काफी खुश थे। धान की कटाई भी शुरू कर दिए हैं। मड़ाई का कार्य भी तेज कर दिया है। क्षेत्र के विनोद यादव, रविद्र यादव, प्रदीप, सलमान, अच्छेलाल आदि का कहना है कि इस साल धान की फसल अच्छी थी लेकिन रोग लगने से काफी नुकसान हुआ। अब अगर बारिश होगी तो पक चुकी फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी