धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेंचे किसान

जागरण संवाददाता, तहबरपुर (आजमगढ) : क्षेत्र के विपणन केंद्र महुवार में बुधवार को धान खरी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Dec 2017 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 06:02 PM (IST)
धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेंचे किसान
धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेंचे किसान

जागरण संवाददाता, तहबरपुर (आजमगढ) : क्षेत्र के विपणन केंद्र महुवार में बुधवार को धान खरीद विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीद-फरोख्त की जानकारी दी।

संभागीय लेखा अधिकारी राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि किसान अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेंचे। बिचौलिए को कदापि न दें। ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप उपज का उचित मूल्य मिल सके। आडिटर लेखा रमेश गौतम ने सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य की जानकारी दी। विपणन अधिकारी निजामाबाद गायत्री ¨सह ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान क्रय केंद्रों पर उनकी कोई समस्या है तो शिकायत करें। समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। किसान गोष्ठी में तहबरपुर के अलावा धान क्रय केंद्र रै¨सहपुर व बड़सरा खालसा के प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इनके अभिलेखों का निरीक्षण किया। रै¨सहपुर व भडसरा खालसा में कम धान खरीद पर नाराजगी जताई। प्रभारी द्वय ने जगह न होने का रोना रोया। विपणन निरीक्षक तहबरपुर संदीप यादव ने बताया कि अब तक 73 किसानों से 2533 ¨क्वटल धान की खरीद की गई है। गोष्ठी में महंगू राम यादव, गंगा राम, अर¨वद राय, श्रीराम, राममिलन, चंद्रभान, रामलखन यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी