सरकारी गोदाम पर खाद के लिए भटक रहे किसान

सरकारी गोदाम पर खाद के लिए भटक रहे किसान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:05 AM (IST)
सरकारी गोदाम पर खाद के लिए भटक रहे किसान
सरकारी गोदाम पर खाद के लिए भटक रहे किसान

जागरण संवाददाता, बिलारमऊ (आजमगढ़) : फूलपुर तहसील के साधन सहकारी समिति खानजहांपुर सैदपुर में यूरिया खाद, फसल बलवान व कीटनाशक दवा न मिलने से किसानों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इसकी वजह से बाजार की दुकानों पर अधिक रेट लिया जा रहा है। गोदाम पर खाद व घास की दवा भी नहीं मिल रही है। किसान चक्कर लगाकर अब बाहर की दुकान से अधिक पैसे देकर खाद व कीटनाशक दवा ले रहे हैं। किसान हरिराम, राममिलन, संजय, अशोक, अमरनाथ, शंकरदेव, रामकृपाल आदि किसानों का कहना है यदि यहां पर खाद व कीटनाशक दवा व फसल बलवान होता तो किसानों को उचित रेट पर मिलता मिलता। सचिन ओमप्रकाश यादव ने बताया यूरिया खाद व कीटनाशक दवा के लिए जिला मुख्यालय पर बात हुई है। कब मिलेगी कहना मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी