जंगली जानवरों से किसान परेशान, चट कर जा रहे फसल

जागरण संवाददाता बिलारमऊ (आजमगढ़) जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी मुि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 03:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 03:09 PM (IST)
जंगली जानवरों से किसान परेशान, चट कर जा रहे फसल
जंगली जानवरों से किसान परेशान, चट कर जा रहे फसल

जागरण संवाददाता, बिलारमऊ (आजमगढ़) : जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। खेत में दिनों गन्ना, सरसों, चना, मटर की फसल लगी हुई है। फूलपुर तहसील के लारमऊ, खानजहापुर, सजई, जाफरपुर, शेरजहापुर सैदपुर इत्यादि गांव के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि नीलगाय व जंगली सुअर परेशान फसलों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं। फ़सल की बढ़वार शुरू होने से पूर्व ही उसे चट कर जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि जंगली जानवरों पर अंकुश लगाए बिना किसान अपनी आमदनी दोगुनी करने की कौन कहे लागत नहीं निकाल पाएंगे। काश्तकार कमलेश, अच्छेलाल, लालता, उमेश यादव, शंकरदेव, मिलन, निक्कू ने बताया कि अधिकारियों को भी हमारी समस्या को लेकर फिक्र है। जानवरों के पांच से दस की संख्या में होने के कारण किसान चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं।

chat bot
आपका साथी