आय दोगुनी करने को 'किसान कल्याण कार्यशाला'

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शासन की मंशानुसार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दो मई क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 11:37 PM (IST)
आय दोगुनी करने को 'किसान कल्याण कार्यशाला'
आय दोगुनी करने को 'किसान कल्याण कार्यशाला'

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शासन की मंशानुसार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दो मई को जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर 'किसान कल्याण कार्यशाला' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को कृषि भवन सभागार में नोडल अधिकारियों की तैयारियों की समीक्षा की गई और प्रशिक्षित भी किया गया।

उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने प्रशिक्षण में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि किसान कल्याण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों की खेती-किसानी लागत कम करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं गन्ना विभाग द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का पूरी पारदर्शिता से किसानों तक पहुंचाना। साथ ही ब्लाक स्तर पर 'प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानी, उनकी जुबानी' बताकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यशाला में किसान-वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन किया जाएगा और कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिन यंत्रों पर अनुदान अनुमन्य है, उसकी सम्यक जानकारी दी जाएगी। इसी अवसर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत इच्छुक किसानों का बीमा भी किया जाएगा। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी डा. संगम ¨सह मौर्य व संबंधित ब्लाकों के नोडल अधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी