ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

-मेंहनगर क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव में हुई घटना से हड़कंप -हत्या से एक दिन पहले स्ट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST)
ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

-मेंहनगर क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव में हुई घटना से हड़कंप

-हत्या से एक दिन पहले स्टेबलाइजर चोरी का हुआ था प्रयास

-डाग स्क्वायड के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम, फिर भी सुराग नहीं

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़): मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना में ट्यूबवेल पर सोते समय किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। रात में महेंद्र सिंह (57) आबादी से बाहर खेत के निकट ट्यूबवेल पर सो रहे थे। माना जा रहा है कि चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस के साथ डाग स्कवायड के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लग सका था।फिलहाल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी थी।परिवार वालों के अनुसार एक दिन पहले रात में चोरों ने मोटर व स्टेबलाइजर खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन ले जाने में नाकाम रहे।उसके बाद महेंद्र ने सामान की रक्षा के लिए खेत में सोने का निर्णय लिया।वह चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे।

सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ गए तो चारपाई पर उन्हें लहूलुहाल पाया। सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा, नायब दरोगा प्रमोद यादव ने छानबीन शुरू की।उसके कुछ ही देर बाद सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।

घटना से परिजनों में कोहराम मचा था।मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो गई है। पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल था।महेंद्र के भाई भानु प्रताप सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी