मंडनपुर के किसान ने जलाई पराली, ढाई हजार जुर्माना

जागरण संवाददाता आजमगढ़ फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शासन सख्त हो गया है। कंबाइन हार्वेस्टर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM (IST)
मंडनपुर के किसान ने जलाई पराली, ढाई हजार जुर्माना
मंडनपुर के किसान ने जलाई पराली, ढाई हजार जुर्माना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शासन सख्त हो गया है। कंबाइन हार्वेस्टर में जीपीएस और एसएमएस सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के साथ पराली जलाने भी कार्रवाई शुरू हो गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम सगड़ी) ौगौरव कुमार ने जीयनपुर कोतवाली के मंडनपुर गांव के किसान गंगाधर मिश्र पर पराली जलाने पर कार्रवाई की और 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी