कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

नगर पंचायत अजमतगढ़ के संविदा सफाई कर्मचारी वेतन भुगता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:01 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था
कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): नगर पंचायत अजमतगढ़ के संविदा सफाई कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और चौतरफा गंदगी का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों का दो महीने का वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों से कहने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है।

इससे हम लोगों के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। बार-बार आग्रह के बावजूद वेतन भुगतान न होने के चलते विवश होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन पिछले माह से बकाया है। उनके भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। अपने स्तर से मैंने वेतन बिल पर हस्ताक्षर भी कर दिया है। शीघ्र ही नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद इन्हें वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष पारस सोनकर ने बताया कि आउटसोर्सिंग में लगाए गए कई सफाई कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई लंबित हैं। मैंने अधिशासी अधिकारी से लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोककर शेष कर्मचारियों का वेतन बिल बनाने को कहा लेकिन ईओ द्वारा मनमाने तरीके से वेतन बिल बना दिया गया है। लापरवाह कर्मचारियों को हटाकर बिल बनाई जाएगी तभी इसे पास किया जाएगा। मामला चाहे जो भी हो सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में चौतरफा गंदगी फैलती जा रही है।

chat bot
आपका साथी