श्रद्धालुओं का उत्साह, पंडालों में स्थापित हुई देवी मइया, दर्शन-पूजन शुरू

-दुर्गा पूजा - महासप्तमी पर अधिकतर स्थानों पर की गई प्राण प्रतिष्ठा - दिन ढलने के साथ दर्शन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:03 PM (IST)
श्रद्धालुओं का उत्साह, पंडालों में स्थापित हुई देवी मइया, दर्शन-पूजन शुरू
श्रद्धालुओं का उत्साह, पंडालों में स्थापित हुई देवी मइया, दर्शन-पूजन शुरू

-दुर्गा पूजा :::

- महासप्तमी पर अधिकतर स्थानों पर की गई प्राण प्रतिष्ठा

- दिन ढलने के साथ दर्शन को निकलने लगे आस्थावान

- जनपद में मेले का प्रमुख आइटम रही चोटहिया जलेबी जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सप्तमी पर मां कालरात्रि के पूजन के बाद दुर्गा पूजा और विजयादशी को लेकर उत्साह उफान मारने लगा है। पंडालों में प्रतिमा का स्थापना का क्रम तेज हो गया है, तो उसी के साथ दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। सप्तमी के दिन अधिकतर पंडालों में प्रतिमा की स्थापना शाम तक कर दी गई। घर में शाम की पूजा के बाद लोग दर्शन को भी निकलने लगे। पंडालों के आसपास मेले जैसा ²श्य दिखने लगा है। जिले में इस मेले का प्रमुख आइटम चोटहिया जलेबी की दुकानें पंडालों के आसपास लग गई हैं।

आयोजन समितियों में आकर्षक सजावट की होड़ लगी है। विद्युत सजावट का काम भी तेज हो गया है। शहर के दलालघाट पर प्राचीन धर्म रक्षक दल, पुरानी कोतवाली पार्क में जय मां अंबे पूजा समिति और आसिफगंज में श्री दुर्गा पूजा मंडप समिति समेत लगभग सभी समितियों की ओर से भव्य पंडाल बनाए गए हैं।

ग्रामीण अंचलों में बने पूजा पंडालों में देवी प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सप्तमी से हर तरफ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का क्रम तेज हो गया। कुल मिलाकर दुर्गा पूजा में हर तरफ वातावरण देवीमय हो गया है, वहीं दशहरा नजदीक आने से हर तरफ रौनक बढ़ती जा रही है।

chat bot
आपका साथी