समाज को नई दिशा देता है प्रबुद्धवर्ग

-भाजपा का सम्मेलन -जनता के बीच ले जाएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां -क्षेत्रीय अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 07:10 PM (IST)
समाज को नई दिशा देता है प्रबुद्धवर्ग
समाज को नई दिशा देता है प्रबुद्धवर्ग

-भाजपा का सम्मेलन:::

-जनता के बीच ले जाएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

-क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले, देश व प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा विधानसभा क्षेत्र सदर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शुक्रवार को नेहरू हाल में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर प्रांप्त डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा की प्रबुद्धवर्ग समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इसीलिए भाजपा का प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हो रहे हैं। जिसके माध्यम से हम केंद्र सरकार कि साढ़े सात साल की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार कि साढ़ चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मुफ्त टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। देश के अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई अन्य सरकार होती तो कोरोना काल में गरीबों की सभी कल्याणकारी योजनाओं को स्थगित कर देती। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35-अ समाप्त हुआ, तीन तलाक पर कानून बना, राम मंदिर का निर्माण भी शांति पूर्वक हो रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिला कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य परशुरामपुरविशाल सेठ और रामविजय राम ने बसपा छोड़कर सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, रामाधीन सिंह, प्रेम प्रकाश राय, डा. भक्त वत्सल, माधुरी दूबे, डा. डीपी राय, वंदना सिंह, सतेंद्र सिन्हा, अरविद जायसवाल, पंकज, विनोद राय थे। सिकरौर मंडल के बूथ सत्यापन समीक्षा

सरायमीर, (आजमगढ़): भाजपा के आगामी बूथ विजय अभियान सहित पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के कार्यक्रम को लेकर सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को सिकरौर मंडल की बूथ सत्यापन समीक्षा बैठक अध्यक्ष सूक्खू धरिकार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रभारी रामेश्वर बरनवाल रहे। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ अध्यक्ष ही हमारी पार्टी की शान है। पार्टी उन्हीं के बल पर सिकरौर मंडल में विजय पताका फहराएगी। बैठक में पवन सिंह, सुशील गुप्ता, प्रधान राजकुमार, अमित सहित अन्य पदाधिकारी थे।

chat bot
आपका साथी