विद्युतकर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:12 PM (IST)
विद्युतकर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विद्युतकर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को विद्युत कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर वितरण खंड द्वितीय में काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सूर्या सिंह ने कहाकि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। पावर कारपोरेशन के प्रबंधन से कर्मचारियों ने मांग किया कि 6600 ग्रेड-पे लागू कर वेतन विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए। कहाकि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी आगामी नौ नवंबर को शक्ति भवन पर केंद्रीय अध्यक्ष बब्बू अवस्थी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होंगे। प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, राजीव कुमार सिंह, राजबिहारी पांडेय, सूरज प्रकाश यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी