72 घंटे बाद भी बिजली गुल, जनता बेहाल

दुश्वारियां -विद्युत आपूर्ति न होने पर सड़क पर उतरने की दी चेतावनी -जेनरेटर से चला रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:44 PM (IST)
72 घंटे बाद भी बिजली गुल, जनता बेहाल
72 घंटे बाद भी बिजली गुल, जनता बेहाल

दुश्वारियां :::

-विद्युत आपूर्ति न होने पर सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

-जेनरेटर से चला रहे काम, इंडिया मार्का हैंडपंप पर उमड़ रही भीड़

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : गुरुवार की रात हुई मूसलधार बारिश से क्षेत्र के लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में विद्युत कटौती की समस्या भी इलाकाई लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जीयनपुर में इंजीनियर 72 घंटे बीत जाने के बावजूद आपूर्ति सुचारु नहीं कर सके हैं। दुश्वारियों के कारण लोगों में धीरे-धीरे आक्रोश पनप रहा है। लाजिमी भी कि जेनरेटर से विजली पानी की जरूरतें पूरी होने से लोगों की जेब ढीली हो रही है।

जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 124 गांव और अजमतगढ़ कस्बा का विद्युत आपूर्ति की जाती है। तीन दिन पूर्व भारी बारिश के कारण चहुंओर पानी-पानी हो गया। उसी दौरान बिजली गुल हुई तो एक-एक कर 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कस्बा से लेकर गांव तक? में पेयजल की समस्या उठ खड़ी हुई है। कस्बा में तो लोग जेनरेटर चलाकर पानी इत्यादि की जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम इंडिया मार्का हैंडपंप पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बारिश के बाद दिन में उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों का जीना हराम हो गया है। आपूर्ति बहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने उपकेंद्र के सहायक अभियंता जानकारी का प्रयास करके थक चुके है। उनका फोन नहीं लगने से यह पता नहीं चल पा रहा कि बिजली क्यों कटी है? आएगी भी तो कब तक? नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी राधेश्याम गौड़, मानिकपुर के अनिल कुमार, सरबसपुर के मुन्नू सिंह, बड़े गांव के मनोज कुमार, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार ने कहा कि बिजली की आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी