शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षकों के साथ की वादाखिलाफी

-आरोप -आठ को विद्यालय में होंगे उपस्थित स्थगित रखेंगे पठन-पाठन -आदेश में सशोधन न होने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:43 PM (IST)
शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षकों के साथ की वादाखिलाफी
शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षकों के साथ की वादाखिलाफी

-आरोप :::

-आठ को विद्यालय में होंगे उपस्थित, स्थगित रखेंगे पठन-पाठन

-आदेश में सशोधन न होने पर 20 को डीआइओएस कार्यालय पर धरना

-पांच घंटा 20 मिनट पठन-पाठन व 30 मिनट मध्यावकाश की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक एसकेपी इंटर कालेज में प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेशीय संगठन के राज्य परिषद की 29 अगस्त को हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह की शिक्षा मंत्री के सात हुई वार्ता पर चर्चा की गई। अधिनियम में पांच घंटा 20 मिनट पठन-पाठन एवं 30 मिनट मध्य अवकाश की व्यवस्था है। शिक्षा मंत्री ने विधान परिषद में कहा था कि दो दिन में आदेश वापस कर लिया जाएगा। किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित कर दिया गया है। लेकिन इस आदेश का संशोधन अभी तक नहीं किया गया। इस संबंध में निर्णय हुआ कि प्रदेश के सभी शिक्षक आठ सितंबर को विद्यालय में उपस्थित होकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर पठन-पाठन स्थगित रखेंगे। इसके बावजूद समय सारणी में संशोधन नहीं किए जाने पर सभी शिक्षक 20 सितंबर को डीआइओएस कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए डीएम के माध्यम से राज्यपाल को अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित करेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, जिला मंत्री लव कुमार, आनंद सिंह ,अनिल सिंह, जय प्रकाश राय , चंदन सोनकर, अशोक कुमार अन्य शिक्षक थे।

chat bot
आपका साथी