सूप का सेवन करें, आक्सीजन लेवल संतुलित रहेगा

जागरण संवाददाता आजमगढ़ आक्सीजन लेवल गिरने की समस्याएं से बचाव को सूप का सेवन कर सकते ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 06:12 PM (IST)
सूप का सेवन करें, आक्सीजन लेवल संतुलित रहेगा
सूप का सेवन करें, आक्सीजन लेवल संतुलित रहेगा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : आक्सीजन लेवल गिरने की समस्याएं से बचाव को सूप का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर, गाजर, पालक, टमाटर का अलग-अलग सूप पीना फायदेमंद होता है। दूध पीने से कफ बनने की परेशानी होती है। हल्दी मिलाकर दूध का सेवन करें तो इम्युनिटी बढ़ेगी। एक प्याली गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। सेहत संबंधी कई मुश्किलों की वजह तनाव होता है। इससे बचाव को मार्निंगवाक करना चाहिए। कोरोना की मुश्किलों के बीच सेहतमंद खानपान से हम कई तरह की समस्याओं से लड़ सकते हैं। नाश्ते में अंकुरित चना, मूंग संग बादाम का उतार कर खाएं तो पौष्टिकता बढ़ जाती है। जुकाम नहीं है तो उसमें स्वाद मुताबिक नीबू भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन की जरूरतें 25 ग्राम पनीर या एक अंडे के सेवन से पूरी हो सकती है। आंवला, अखरोट का भी इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है।

प्रिया श्रीवास्तव, डायटीशियन, आजमगढ़।

chat bot
आपका साथी