आटो पलटने से चालक की गई जान

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:20 PM (IST)
आटो पलटने से चालक की गई जान
आटो पलटने से चालक की गई जान

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास शनिवार की दोपहर को अनियंत्रित आटो पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आटो चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों के चीखने चिल्लाने से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

महराजगंज थाना क्षेत्र के मघई गांव निवासी महेंद्र राम पुत्र लालू आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह आटो में सवारी भरकर दोपहर में बिलरियागंज जा रहे थे। रास्ते में नरोत्तमपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक आटो के नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि यात्रियों को मामूली चोटें ही आईं थी। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से आटो चालक महेंद्र राम को निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी के चिकित्स ने उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन पुत्र के पिता थे। मौत की खबर से पत्नी माना का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी