पति व देवर समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा स्थित मायके में रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:37 PM (IST)
पति व देवर समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
पति व देवर समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी कस्बा स्थित मायके में रह रही महिला ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। नुसरत पुत्री नूरआलम का विवाह दो अक्टूबर 2013 को अकील उर्फ सोनू पुत्र निवासी अजमतगढ़ के साथ हुआ। विवाह के बाद पति विदेश आजीविका के लिए चला गया। उसके बाद दहेज की मांग करने लगा। परिवार के अन्य लोगों ने भी दहेज को लेकर प्रताड़ित किया तो परेशान होकर मायके चली गई। कुछ दिन पहले पति के घर आने की सूचना ससुराल गई तो उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया गया। पति ने दूसरा विवाह करने की बात कही। इस मामले में नुसरत ने कोतवाली में पति अकील खान उर्फ सोनू, देवर कफिल, जेठ सकील, जेठानी नाज समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी