विवादित मकान पर कब्जा, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता संजरपुर (आजमगढ़) सरायमीर थाना क्षेत्र के पेंडरा गांव में विवादित मकान प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:02 PM (IST)
विवादित मकान पर कब्जा, मुकदमा दर्ज
विवादित मकान पर कब्जा, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के पेंडरा गांव में विवादित मकान पर एक पक्ष द्वारा कब्जा कर लेने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव के अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 50 वर्षों से अपने मकान में रह रहे थे। उस मकान को दूसरे पक्ष के लोग अपना बताते थे।पिछले दिनों घर में घुसकर जबरन कब्जा कर लिया।अनिल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व अवैध रूप से कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया है।अनिल ने चेताया है कि अगर तहसील प्रशासन मेरे घर से कब्जा नहीं हटाता है तो तहसील परिसर में एसडीएम न्यायालय में आत्मदाह कर लूंगा।सरायमीर पुलिस ने बताया कि बहुत दिनों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

chat bot
आपका साथी