बीमारियां अमीर-गरीब नहीं देखतीं: सतीश चंद

जयगुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:41 PM (IST)
बीमारियां अमीर-गरीब नहीं देखतीं: सतीश चंद
बीमारियां अमीर-गरीब नहीं देखतीं: सतीश चंद

जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): जयगुरुदेव संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने कहा कि बीमारियां अमीर, गरीब, जाति, धर्म, राजा, प्रजा का भेद नहीं समझतीं। थोड़ी सी लापरवाही में यह किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं।

वह जयगुरुदेव आश्रम खानपुर, सरायमीर में गुरुपूर्णिमा पर आयोजित सत्संग में बोल रहे थे। श्रद्धालुओं से कहा आने वाले समय में भयंकर बीमारियों के संकेत मिल रहे हैं। हम सभी लोगों को सतर्क रहते हुए शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करना चाहिए। बताया कि आज स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है, लेकिन सफाई के लिए प्राचीन काल से ही हमारे धर्मगुरु दिशा-निर्देश देते रहे हैं। आज की मेडिकल साइंस भी शुद्ध आहार के लिए प्रेरित कर रही है। शुद्ध हवा, शुद्ध जल को हम अज्ञानता, लापरवाही, स्वार्थ में दूषित करने पर तुले हुए हैं। ऐसे में बीमारियों का प्रकोप झेलना ही पड़ेगा। गुरुपूर्णिमा भी एक महापर्व है, जो हमे धर्म गुरुओं की लौकिक शिक्षाओं के साथ-साथ एक आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। संस्था के जिलाध्यक्ष रामचरन यादव, संदीप पाल, डा. जेपी यादव, डा. मिठाईलाल चौहान, भाने मौर्य, राम भुवन मौर्य, संतोष प्रधान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी