पुलिस स्मृति दिवस पर हुई बिकरू कांड की चर्चा

जागरण संवाददाता आजमगढ़ कर्तव्य पथ पर चलते हुए देश प्रदेश एवं समाज की सुरक्षा में अपने प्रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:40 AM (IST)
पुलिस स्मृति दिवस पर हुई बिकरू कांड की चर्चा
पुलिस स्मृति दिवस पर हुई बिकरू कांड की चर्चा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कर्तव्य पथ पर चलते हुए देश, प्रदेश एवं समाज की सुरक्षा में अपने प्राण तक को न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परिसर में स्मृति स्थल पर सुबह आठ बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बलिदानियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने सर्वप्रथम शहीद पुस्तिका पढ़कर वीर बलिदानी पुलिसकर्मियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड का जिक्र करते हुए उस दौरान माफिया विकास दुबे से लोहा लेते समय बलिदान हुए पुलिसकर्मियों को भी नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया कि स्मृति दिवस हर साल उन बलिदानियों की याद में मनाया जाता है, जो अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ करते हुए शहीद हो जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल आदि ने बलिदान हुए पुलिसजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी