मेधावियों को डीआइजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM (IST)
मेधावियों को डीआइजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मेधावियों को डीआइजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश के सभागार में शुक्रवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि डीआइजी विजय भूषण रहे। इसमें पीजी स्नातक इंटर व हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीआइजी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रा रागिनी यादव ने सरस्वती वंदना गाकर डीआइजी का स्वागत किया। इस मौके पर डीआइजी ने कहा कि कभी उदास नहीं रहना चाहिए। हमें कुछ न कुछ करते रहना चाहिए और कुछ न कुछ बोलते रहना चाहिए नहीं तो इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर कहा कि पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 डायल और 1090 डायल की व्यवस्था की है। विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद रहे। प्रबंधक कृष्णकांत मिश्र ने कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर रामचंद्र मिश्र, ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी, सुमंत ¨सह, थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कृष्णनाथ मिश्र व संचालन नवीन ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी