हिदू समाज को संगठित करने का माध्यम है धर्म रक्षा निधि

-आयोजन -हमलोग मिलकर लड़े होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होतीगजेंद्र -श्री अग्रेसन मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:22 PM (IST)
हिदू समाज को संगठित करने का माध्यम है धर्म रक्षा निधि
हिदू समाज को संगठित करने का माध्यम है धर्म रक्षा निधि

-आयोजन :::

-हमलोग मिलकर लड़े होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती:गजेंद्र

-श्री अग्रेसन महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रखे विचार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: विहिप पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहाकि धर्म रक्षा निधि के माध्यम से हमारा संगठन हिदू समाज को सशक्त, सबल और संगठित बनाने का कार्य करता है। उन्होंने यह बातें श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहाकि विश्व हिदू परिषद भारतीय संस्कृति, जीवनमूल्यों और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक लाख से ज्यादा एकल विद्यालय, 40 वेद विद्यालय ,गोशाला, संस्कार केंद्र समेत अनेकों प्रकार के सेवा कार्य का संचालन देश भर में सतत रूप से कर रहा है। कहाकि यह देश लंबे समय तक परतंत्र मात्र इसलिए रहे। क्योंकि हम संगठित नहीं थे। यदि हमलोग मिलकर लड़े होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। कार्यक्रम की अध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह व संचालन जिला मंत्री गौरव सिंह रघुवंशी ने किया। प्रांत उपाध्यक्ष ओमकार राय, विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, विभाग संयोजक कुंवर गजेंद्र सिंह , सिद्धार्थ राम सिंह ,आशीष गोयल,दीनानाथ सिंह,चंदन सिंह, विमल मौर्य, शशांक तिवारी,उत्कर्ष,अरविद अग्रवाल,अरविद मोदनवाल,नीरज अग्रवाल,चंदन प्रसाद,रविद्र पांडेय,हिमांशु राज,नीरज सिंह ,गिरीश पांडेय ,शंकर यादव ,चंद्रकेश गोंड़, गौरव गुप्ता थे।

chat bot
आपका साथी