प्रतिमा स्थापना के साथ दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता आजमगढ़ दुर्गा पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह उमंग दिखने लगा है। पूजा पं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 05:23 PM (IST)
प्रतिमा स्थापना के साथ दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु
प्रतिमा स्थापना के साथ दर्शन को पहुंचने लगे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: दुर्गा पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह, उमंग दिखने लगा है। पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित करने का क्रम शुरू हो गया है, तो उसी के साथ श्रद्धालु भी दर्शन को पहुंचने लगे हैं।

घरों की पूजा के बाद श्रद्धालुओं के कदम पूजा पंडालों की ओर बढ़ने लगे हैं। पंडाल के आसपास दुकानें सजने लगी हैं, तो सड़क किनारे चोटहिया जलेबी के साथ ही खिलौने-गुब्बारे बिक रहे हैं।हर तरफ जलेबी की भीनी खुशबू उठने लगी है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग हर बाजार में छोटे-बड़े पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्र के पहले दिन से ही पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापना का क्रम शुरू हो गया है। लोग शाम होने के साथ दर्शन को उमड़ रहे हैं, तो वहीं आसपास का वातावरण भी देवीमय हो गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बज रहे देवी गीत सुनकर लोग झूम रहे हैं, तो सुबह-शाम आरती के बाद प्रसाद का एक दाना पाकर लोग धन्य महसूस करने लगे हैं।बरसात को देखते हुए अधिकतर पंडाल को प्लास्टिक कोटेड कर दिया गया है। सुबह मूर्ति का अनावरण ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से किया गया। शाम को भक्तों की भीड़ आरती में शामिल होने और प्रसाद लेने के लिए जुट रही है।आयोजन समिति से जुड़े लोग शारीरिक दूरी का पालन कराने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी