निजामाबाद गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

- नमन - आस्था के साथ मना गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस -अरदास के बाद कड़ाह प्रसाद का किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:38 PM (IST)
निजामाबाद गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
निजामाबाद गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

- नमन

- आस्था के साथ मना गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

-अरदास के बाद कड़ाह प्रसाद का किया गया वितरण

जागरण संवाददाता, निजामाबाद (आजमगढ़): वैसे तो संगतें रोज ही गुरु दरबार में हाजिरी लगाती हैं, लेकिन सोमवार को उनकी संख्या के साथ उत्साह कुछ अलग था। मौका था गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस का।

ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 415 वां शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह सुखमणि साहिब व आनंद साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद अरदास, हुकुमनामा के बाद कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया।फिर चने की घुघुनी व शरबत का प्रसाद लंगर हाल में दिन भर चलता रहा। दूसरे प्रांतों से भी कुछ संगतें पहुंची थीं, तो निजामाबाद की संगतों ने तन, मन, धन से गुरु घर की सेवा की। सेवादार जगदीश सिंह ने गुरु अर्जुन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने तमाम यातनाएं सहने के बाद भी समस्त मानव जाति को शांति का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित वाणी सुखमणि साहब उनकी अमरवाणी हैं। करोड़ों प्राणी दिन चढ़ते ही सुखमणि साहिब का पाठ कर शांति प्रदान प्राप्त करते हैं, क्योंकि इसे सुखों की मणि कहा जाता है।

सेवादार कोरोना महामारी में मरने वाले, इससे बीमार लोगों के भले के लिए भी अरदास की।इस अवसर पर अमृतसर के गगनदीप सिंह, उत्तराखंड के बाबा जगदेव सिंह जी, सूरज सिंह, सतवेंद्र सिंह, हरविदर सिंह बंटी, पंजाब के नरेंद्र सिंह, लखीमपुर के रंजीत सिंह आदि ने कीर्तन दरबार में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी