परशुरामपुर में बने नई तहसील

जागरण संवाददाता आजमगढ़ परशुरामपुर तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:39 PM (IST)
परशुरामपुर में बने नई तहसील
परशुरामपुर में बने नई तहसील

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: परशुरामपुर तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जिले की सबसे बड़ी तहसील सगड़ी को विभाजित कर परशुरामपुर महराजगंज में नई तहसील बनाने की मांग की।

समिति के संयोजक जयप्रकाश लाल ने बताया कि तहसील सगड़ी में लगभग एक हजार ग्राम शामिल हैं। तहसील का क्षेत्रफल उत्तर पश्चिम लगभग 60 किमी है। जनता की पुरानी मांग है कि तहसील सगड़ी का विभाजन करके पश्चिमी किनारे पर ब्लाक महराजगंज अंतर्गत परशुरापुर बाजार में नई तहसील स्थापित की जाए। ज्ञापन कृपाशंकर पाठक, काशीनाथ पांडेय, अंजनी मिश्र, लाल निषाद, शाहिद अहमद, दशरथ राजभर, विध्याचल शुक्ल आदि थे।

chat bot
आपका साथी