गन्ना किसानों को मिलेगा पर्व का तोहफा

- राहत - ट्रायल कर गन्ना पेराई की सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश - सभी जनपदों में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:53 PM (IST)
गन्ना किसानों को मिलेगा पर्व का तोहफा
गन्ना किसानों को मिलेगा पर्व का तोहफा

- राहत

- ट्रायल कर गन्ना पेराई की सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश

- सभी जनपदों में पहले की तरह स्थापित किए जाएंगे क्रय केंद्र

- चीनी मिल सठियांव के निरीक्षण में मिलीं खामियां, सुधार का निर्देश

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : चीनी मिल परिक्षेत्र सठियांव के गन्ना किसानों का आठ करोड़ रुपये बकाया भुगतान करने का शासन ने आदेश जारी किया है। इसको लेकर चीनी मिल प्रशासन पूरी तरह सजग है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली के पहले ही भुगतान कर दिया जाएगा। यहां तक चर्चा है कि जल्द ही खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। जीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 49 करोड़ 76 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष जल्द ही कर दिया जाएगा।

गन्ना उपायुक्त देवरिया परिक्षेत्र के ऊषा पाल ने चीनी मिल सठियांव पहुंचकर निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारियों संग बैठक कर गन्ना उत्पादन व आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।

चीनी मिल सठियांव का पेराई सत्र का आरंभ अगले माह नवंबर से होने वाला है। इसी परिपेक्ष में गन्ना उपायुक्त देवरिया परिक्षेत्र ने चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों के बारे में हाल जाना। कहा कि इसी माह इसका ट्रायल कर तैयारियां पूरी कर लें, ताकि पेराई कार्य समय से शुरू किया जा सके। कहा किसी प्रकार आपत्ति हो तो उसका निराकरण तत्काल कर दिया जाए। गन्ना अधिकारियों ने कहा कि सभी जनपदों में क्रय केंद्रों का हाल पूर्वत रहेगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आजमगढ़ 57 लाख क्विटल, मऊ से 35 लाख क्विटल, बलिया से सात लाख क्विटल व देवरिया से 50 लाख क्विटल सर्वे के हिसाब से लक्ष्य बताया गया। जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल, मऊ जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार, बलिया जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार, देवरिया जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला के अलावा चीनी मिल जीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह, वीके यादव, मुख्य अभियंता मायाराम यादव, मुख्य लेखाकार वैष्णो तिवारी, सीडीआई अजय कुमार वर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी