दीपों की लड़ियों में दिखीं भूमि पूजन की अगाध खुशियां

-घरों के साथ गणपति के दरबार में भी गूंजा भय प्रकट कृपाला.. -दिन में टीवी से चिपके रहे तो शाम को आंगन से लेकर छतों तक जलाए दीप जागरण संवाददाता आजमगढ़ मम्मी आज दीया क्यों जला रही हो दीपावली तो आज है नहीं फिर बताओ तो सही कि बात क्या है। मम्मी ने दुलारते हुए बच्चे को समझाया कि बेटा आज भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी भूमि पूजन किए हैं। कई पीढि़यां गुजर गईं लेकिन राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो सका था। घर-घर की इस कहानी और वार्तालाप को सुनने के बाद लगा कि वाकई राम कण-कण में विराजमान हैं। शाम होने के साथ हर घर के दरवाजे और छतों पर दीए जलाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:04 AM (IST)
दीपों की लड़ियों में दिखीं भूमि पूजन की अगाध खुशियां
दीपों की लड़ियों में दिखीं भूमि पूजन की अगाध खुशियां

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मम्मी आज दीया क्यों जला रही हो, दीपावली तो आज है नहीं, फिर बताओ तो सही कि बात क्या है। मम्मी ने दुलारते हुए बच्चे को समझाया कि बेटा आज भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी भूमि पूजन किए हैं। कई पीढि़यां गुजर गईं लेकिन राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो सका था।

घर-घर की इस कहानी और वार्तालाप को सुनने के बाद लगा कि वाकई राम कण-कण में विराजमान हैं। शाम होने के साथ हर घर के दरवाजे और छतों पर दीए जलाए गए। लगा कि आज ही असली दीपावली है। दीपों की रोशनी से नगर ही क्या गांव-कस्बे भी जगमगा उठे। कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई।

शाम होने के साथ घरों से लेकर सिद्ध पीठ बड़ा गणेश मंदिर तक गूंजने लगा 'भय प्रकट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी..। बड़ा गणेश मंदिर में उत्साह इसलिए भी उफान पर था, क्योंकि यहां हर बुधवार मेला लगता है। भले ही कोरोना काल में भक्तों की संख्या कम हो गई हो।

chat bot
आपका साथी