सेवानिवृत्त फौजी की मौत

जासं जहानागंज (आजमगढ़) रिटायर फौजी रामाश्रय (52) पुत्र हरिहर राय सोमवार की सुबह आखिरकार जिदगी की जंग हार गएं। उनके निधन की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह जहानागंज क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर के रहने वाले थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सेना में रहकर उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की लेकिन कुछ शारीरिक समस्या के चलते उन्हें बीच में ही नौकरी से रिटायर होना पड़ा और वह घर रहकर खेती करने लगे। दो वर्ष से वह बीमार चल रहे थे। उनकी शव यात्रा में गांव के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। दाह संस्कार गाजीपुर के घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई सुभाष राय ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 04:31 PM (IST)
सेवानिवृत्त फौजी की मौत
सेवानिवृत्त फौजी की मौत

जासं, जहानागंज (आजमगढ़) : रिटायर फौजी रामाश्रय (52) पुत्र हरिहर राय सोमवार की सुबह आखिरकार जिदगी की जंग हार गए। वह जहानागंज क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर के रहने वाले थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सेना में रहकर उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की लेकिन कुछ शारीरिक समस्या के चलते उन्हें बीच में ही नौकरी से रिटायर होना पड़ा। वह घर रहकर खेती करने लगे। दो वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनकी शव यात्रा में गांव के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। दाह संस्कार गाजीपुर के घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई सुभाष राय ने दी।

chat bot
आपका साथी