तेरही भोज से लौट रहे व्यक्ति की मौत, पुत्री ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता मेंहनगर (आजमगढ़) मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी प्रेमचंद्र (4

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:12 PM (IST)
तेरही भोज से लौट रहे व्यक्ति की मौत, पुत्री ने लगाया हत्या का आरोप
तेरही भोज से लौट रहे व्यक्ति की मौत, पुत्री ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी प्रेमचंद्र (46) का शव गुरुवार की रात 10.30 बजे गोपालपुर चट्टी पर पाया गया। वह तीन दिन पूर्व गांव में तेरही का भोज खाने गए थे। मृतक की पुत्री किरन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में किरन ने कहा है कि मेरे पिता गांव में ही आयोजित तेरही में खाना खाने गए थे। वहां गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हुई थी। पिता भोजन करके घर लौट रहे थे कि आरोपित ने डंडे से मार कर उनकी हत्या कर दी। जब पिता जी बहुत देर तक नहीं लौटे तो ढूंढते हुए चाची पूनम पत्नी प्रमोद के साथ घर से निकली तो फिरोज के मकान के सामने औंधे मुंह पड़े मिले। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।पत्नी मन्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर सुनील चंद्र तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी