कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत

सभी थे भर्ती - आठ आजमगढ़ और दो मरीज मऊ जनपद के रहने वाले थे -शासन को रिपोर्ट प्रेि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:34 PM (IST)
कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत

सभी थे भर्ती

- आठ आजमगढ़ और दो मरीज मऊ जनपद के रहने वाले थे

-शासन को रिपोर्ट प्रेषित, प्रोटोकाल मुताबिक होगा अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़): राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मृतकों में आठ आजमगढ़ तथा दो मऊ जनपद के निवासी थे। जहानागंज क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध को तीन मई की रात भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की सुबह छह बजे अंतिम सांस ली।

इसी तरह पांच मई को अपराह्न भर्ती जीयनपुर की 47 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह, गुरुवार की भोर में भर्ती बरदह थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्ध ने चार घंटे बाद दम तोड़ दिया। तीन मई को अपराह्न भर्ती अतरौलिया के 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच मई की शाम, पांच मई दिन की रात भर्ती बिलरियागंज के 36 वर्षीय युवक ने आधे घंटे बाद, चार मई को अपराह्न भर्ती रानी की सराय की 75 वर्षीय वृद्धा ने बुधवार की रात, पांच मई की रात भर्ती देवगांव की 52 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली।

मेंहनगर के 76 वर्षीय वृद्ध को पांच मई की सुबह भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की अपराह्न तीन बजे दम तोड़ दिया। पांच मई की शाम भर्ती मऊ जनपद के सराय लखंसी निवासी 56 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह, तीन मई की शाम भर्ती मऊ जनपद के ही हलधरपुर क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने बुधवार की शाम अंतिम सांस ली। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी