भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी ..

जागरण संवाददाता आजमगढ़ श्रीराम जन्मोत्सव पर इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं के बराबर रही

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM (IST)
भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी ..
भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी ..

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : श्रीराम जन्मोत्सव पर इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं के बराबर रही लेकिन दिलों में राम जरूर बसे हुए थे। मंदिरों में पुजारी के साथ चंद लोगों ने जन्मोत्सव की औपचारिकता पूरी की, तो वहीं घरों में महिलाओं ने सोहर गाकर उत्सव मनाया।

गुरुघाट (गुरुटोला) स्थित राम-जानकी मंदिर में पुजारी संजय कुमार पांडेय ने वैदिक रीति से श्रीराम एवं मंदिर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का पूजन कर आरती की। उपस्थित लोगों ने भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी.. चौपाई का पाठ करते हुए श्रीराम का जयकारा लगाया। श्रीराम-जानकी मानस सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ने कहा कि श्रीराम भारतीय संस्कृति के गौरव हैं। वे अग्नि, सूर्य और चंद्रमा के उपकारी तत्वों को धारण करके संशयग्रस्त मानव को दायित्व के पथ पर अग्रसर होने और लक्ष्य की सिद्धि के लिए उनके भीतर आत्मज्योति बनकर निवास करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य के सम्मुख श्रीराम के दिव्यादर्श प्रेरणा के पुंज हैं। महंत यदुनाथ पांडेय, रविशंकर पांडेय, रजनीकांत तिवारी, शुभम पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, रामकुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी