बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता दीदारगंज (आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुईं गांव में मंगलवार की भोर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:31 PM (IST)
बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़): दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुईं गांव में मंगलवार की भोर में बरगद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता युवक का शव देख सनसनी फैल गई।

गांव के अरुण दुबे (37) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे।वहां से कुछ दिन पहले लौटे थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र हैं। मृतक की माता गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी बबिता इस समय मायके में हैं। ग्रामीणों के अनुसार अरुण सोमवार की रात आठ बजे घर से निकले थे। कुछ लोगों का कहना था कि सोमवार को ही अपनी ससुराल से लौटे थे और उसी समय से तनाव में थे।

chat bot
आपका साथी