यज्ञ रक्षा के लिए राम को देने से दशरथ का इन्कार, विश्वामित्र नाराज

-रामलीला -बहादुरपुर की रामलीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक -आयोजक मंडल ने संभाली सुरक्षा व्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:53 PM (IST)
यज्ञ रक्षा के लिए राम को देने से दशरथ का इन्कार, विश्वामित्र नाराज
यज्ञ रक्षा के लिए राम को देने से दशरथ का इन्कार, विश्वामित्र नाराज

-रामलीला:::

-बहादुरपुर की रामलीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

-आयोजक मंडल ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

जागरण संवाददाता, देवगांव (आजमगढ़): बहादुरपुर गांव की रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों का अभिनय देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। राम का जन्म होने के बाद यज्ञ रक्षा के लिए उन्हें मांगने पहुंचे विश्वामित्र उस समय नाराज हो गए, जब दशरथ ने देने से इंकार कर दिया।

राम जन्म की लीला मंचन के साथ पूरा वातावरण राम के जयकारे से गूंज उठा।राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। इसके अलावा श्रीराम जन्म, राक्षसों का मुनियों को सताना आदि ²श्यों का कलाकारों ने मंचन किया।

भीड़ को देखते हुए आयोजक मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल रखी थी।राम जन्म के बाद राक्षसों के अत्याचार से परेशान विश्वामित्र जी राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं।मदद के लिए राम को मांगते हैं। राजा दशरथ के मना करने पर क्रोधित होकर श्राप देने जाते हैं, लेकिन वशिष्ठ मुनि के समझाने पर दशरथ मान जाते हैं।विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण वन को जाते हैं। ताड़का वध, अहिल्या का उद्धार, मारीच, सुबाहु वध के मंचन ने भी लोगों को प्रभावित किया।

दशरथ का अभिनय अमित राय, वशिष्ठमुनि का अभिनय संटी राय, राम का अभिनय विशाल तिवारी, लक्ष्मण का अभिनय कृष्णा शर्मा, विश्वामित्र का अभिनय प्रिस राय, श्रृंगी ऋषि का अभिनय कमल त्रिपाठी, ताड़का का अभिनय सत्यम राय, मारीच व सुबाहु का अभिनय आकाश राय और शिवम राय ने किया। संचालन सुरेंद्र राय ने किया।

chat bot
आपका साथी