बारिश के साथ चली तेज हवा, हर तरफ नुकसान

- मौसम - अगेती धान की फसल खेत में पलटी किसान चिंतित -जगह-जगह गिरे पेड़ टीनशेड उड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:22 PM (IST)
बारिश के साथ चली तेज हवा, हर तरफ नुकसान
बारिश के साथ चली तेज हवा, हर तरफ नुकसान

- मौसम

- अगेती धान की फसल खेत में पलटी, किसान चिंतित

-जगह-जगह गिरे पेड़, टीनशेड उड़े, लोग रहे हलकान

जागरण टीम, आजमगढ़ : बारिश के साथ तेज हवा ने काफी नुकसान पहुंचाया। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीनशेड उड़ गए। अगेती धान की फसल खेत में पलटने से किसानों का कलेजा फट गया।

बिद्राबाजार : रविवार की शाम आंधी संग बारिश के बीच रानीपुर रजमो समेत अगल-बगल के कई गांवों में पेड़ धराशायी हो गए, तो वहीं रजमो गांव के रोहित के कच्चे मकान पर सफेदा का पेड़ गिर गया जिससे जिससे हजारों का नुकसान हो गया। संजोग से उस समय मकान मंअच्छा था कि उस समय मकान में कोई नहीं था।कई विद्युत के पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। प्रमोद का टीनशेड हवा में उड़ गया।

मार्टीनगंज : पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिरने से काफी नुकसान हुआ। धान की बालियां पानी में सड़ जाएंगी।सुरहन गांव के किसान दयाशंकर सिंह, हनुमान तिवारी, विनोद यादव, बेलवाना गांव के मनोज राजभर, अरविद राजभर, नंदकिशोर राजभर, सुभाष आदि ने बताया कि धान की फसल जमींदोज हो गई है। कोई रास्ता नहीं दिख रहा है कि फसल को कैसे बचाएं।

chat bot
आपका साथी