तेज हवा संग झमाझम बारिश से गिरी फसलें

प्रकृति की मार -पक कर तैयार धान गन्ना व अरहर की फसलें पानी में डूबीं -गोसाई की बाजार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:13 PM (IST)
तेज हवा संग झमाझम बारिश से गिरी फसलें
तेज हवा संग झमाझम बारिश से गिरी फसलें

प्रकृति की मार

-पक कर तैयार धान, गन्ना व अरहर की फसलें पानी में डूबीं

-गोसाई की बाजार व सरायमीर क्षेत्र के किसानों को भारी क्षति जागरण संवाददाता, सरायमीर-गोसाई की बाजार (आजमगढ़) : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के चलते क्षेत्र की अधिकतर फसलें गिर गई हैं। पक कर तैयार धान के साथ ही गन्ना व अरहर की फसलें पानी में डूबने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गोसाई की बाजार व सरायमीर क्षेत्र के किसानों में माथे पर चिता की लकीरें खिच आईं हैं।

सरायमीर क्षेत्र के दमदियावन गांव में तेज हवा व बारिश से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल जो पक कर तैयार होने के कगार पर है। कुछ किसानों की फसलें अभी तैयार नहीं हो सकी हैं। तेज हवा के झोकों व बारिश के कारण धान की फसलें खेतों में गिर गई हैं। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से धान की कटाई व पिटाई में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने अपने खेतों में आलू, मटर, चना की बोआई के लिए खेत को तैयार कर लिए थे। मूसलधार बारिश के चलते अब बोआई में विलंब होने की आशंका से किसान चितित हैं। गोसाई की बाजार क्षेत्र में शाम को हुई मूसलधार बारिश व तेज हवा से धान के साथ ही गन्ने व अरहर की फसलें गिर गई हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी क्षति हुई है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें डूब गई हैं। इसे लेकर किसान काफी परेशान हैं। चारों तरफ रोड बन जाने से नाला व बाहा जान होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते खेतों में लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी