कोरोना पॉजिटिव आठ मरीजों की हालत गंभीर

(आजमगढ़) राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल में भर्ती आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में भर्ती किया गया है। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गंभीरता से इलाज कर रही है। आठ में दो मरीजों की उम्र ज्यादा है और कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इनके स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:52 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव आठ मरीजों की हालत गंभीर
कोरोना पॉजिटिव आठ मरीजों की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़): राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल में भर्ती आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में भर्ती किया गया है।  नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गंभीरता से इनका इलाज कर रही है। आठ में दो  मरीजों की उम्र ज्यादा है और पहले ये से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इनके स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है।

राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार की देर शाम तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 30  तक पहुंच गई है। इनमें से आठ मरीजों की हालत गंभीर बनी है।  जबसे मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 के तहत एल-3 श्रेणी में परिवर्तित किया गया है तबसे यहां मंडल के तीनों जिलों के कोरोना के गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शेष मरीजों को इटौरा स्थित महामृत्युंजय डेंटल कालेज में भर्ती कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी