देश संक्रमण काल से गुजर रहा

कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक आलमबदी आजमी व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:31 PM (IST)
देश संक्रमण काल से गुजर रहा
देश संक्रमण काल से गुजर रहा

जासं, आजमगढ़ : कलेक्ट्री कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक आलमबदी आजमी व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विधायक आलमबदी आजमी ने कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। साम्प्रदायिक व पूंजीवादी ताकतें देश में नफरत व भय का वातावरण पैदाकर संविधान की मूलभावना, धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी राज्य की स्थापना को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। ऐसी परिस्थिति में हम लोग मिलकर देश में भाईचारा व आपसी सद्भाव का वातावरण पैदाकर आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों के सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। हवलदार यादव ने कहा कि छात्र संघ को बहाल करने का काम मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने किया। छात्र राजनीति से देश में विद्वान व प्रखर वक्ता नेता पैदा हुए। जिन्होंने देश में संविधान में दिए गए अधिकारों के माध्यम से गरीबों, किसानों व मजलूमों को हक दिलाने व देश की एकता अखंडता के लिए कार्य किया। छात्रसंघ, राजनीति की नींव कही जाती है। यदि राजनीति करना है तो महापुरुषों की जीवनी व साहित्य पढ़ना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश यादव व संचालन पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में विकास यादव, अभिषेक यादव, सुजीत प्रजापति, चंद्रजीत यादव, धर्मेन्द्र यादव, कवि वर्मा, अभिषेक यादव, शैलेश कुमार, दीपक पाठक, अखिलेश कुमार, रिकू यादव, अशोक यादव, प्रवेश मिश्र, विशाल दूबे, शुभम शुक्ला आदि शामिल थे। इस अवसर पर दिनेशमणि उपाध्याय, जैशराज भारती, रितेश यादव, सुनील, विजय, रजनीश, इन्द्रजीत कुमार, दुर्गविजय, अरविन्द निषाद, जितेंद्र, शिवसागर यादव, संतलाल विश्वकर्मा, देवनाथ साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी