कोरोना ने ली पांच और मरीजों की जान

जागरण संवाददाता चक्रपानपुर (आजमगढ़) राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:56 PM (IST)
कोरोना ने ली पांच और मरीजों की जान
कोरोना ने ली पांच और मरीजों की जान

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में 24 घंटे के दौरान कोरोना ने पांच और लोगों की जान ले ली। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति को 12 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 3.30 बजे मौत हो गई।

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी 45 वर्षीय महिला को शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.45 बजे गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया जिन्होंने इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 5.10 बजे अंतिम सांस ली। शहर कोतवाली निवासी 45 वर्षीय महिला को 14 अप्रैल की रात पौने दस बजे भर्ती किया गया जिनकी शनिवार की सुबह 4.45 बजे मौत हो गई। इसी प्रकार बलिया जनपद के फेफना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को 14 अप्रैल की शाम छह बजे भर्ती किया गया। उन्होंने शनिवार की सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली। बलिया के ही 55 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को अपराह्न दो बजे भर्ती किया गया जिन्होंने शनिवार की सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग हर स्तर पर लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क लगाए बहुत से लोग खुलेआम घूम रहे हैं।

chat bot
आपका साथी