कोरोना ने फिर ली 13 लोगों की जान

कहर -10 जिले व बाकी गाजीपुर आंबेडकरनगर व बिहार के निवासी -राजकीय मेडिकल कॉलेज म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:55 PM (IST)
कोरोना ने फिर ली 13 लोगों की जान
कोरोना ने फिर ली 13 लोगों की जान

कहर

-10 जिले व बाकी गाजीपुर, आंबेडकरनगर व बिहार के निवासी

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी का चल रहा था उपचार

- महामारी में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, लोग हलकान जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : राजकीय मेडिकल कॉलेज से गुरुवार को चितित कर देने वाली खबर आई। यहां भर्ती कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में 10 आजमगढ़, एक गाजीपुर, एक अंबेडकरनगर तथा एक बिहार प्रांत के निवासी थे।

रौनापार थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध को 12 मई की दोपहर एक बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने उसी रात 12.40 बजे दम तोड़ दिया।इसी क्रम में 10 मई की रात 11.10 बजे भर्ती अतरौलिया के 70 वर्षीय वृद्ध ने 12 मई की रात 12:20 बजे, छह मई की सुबह 7.42 बजे भर्ती गंभीरपुर के 49 व्यक्ति ने 12 मई की रात नौ बजे, उसी दिन रात 8.13 बजे भर्ती गंभीरपुर के 60 वर्षीय वृद्ध ने गुरुवार की सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली।

मुबारकपुर की 50 वर्षीय महिला को 11 मई की सुबह 11.30 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने बुधवार की रात 11.35 दम तोड़ दिया।12 मई की दोपहर 1.45 बजे भर्ती मुबारकपुर क्षेत्र की 49 वर्षीय महिला ने उसी रात 9.50 बजे, पांच मई की दोपहर 11.45 बजे भर्ती तरवां के 52 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार की रात 9.30 बजे प्राण त्याग दिया। 12 मई की शाम 6.15 बजे भर्ती

फूलपुर के 74 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार प्रात: 7.20 बजे, 12 मई की रात आठ बजे भर्ती मेंहनगर के 73 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की प्रात: 8.40 बजे, आठ मई की दोपहर 12 बजे भर्ती बरदह के 60 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की भोर में चार बजे सांसों की डोरटूट गई।गाजीपुर के सैदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 29 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने बुधवार की शाम छह बजे, अंबेडकरनगर की शारदा को 12 मई को दोपहर 12.13 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने बुधवार की रात 8.30 बजे अंतिम सांस ली। बिहार प्रांत के सिवान निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल की शाम 5.30 बजे भर्ती किया गया, जिनका बुधवार रात दो बजे निधन हो गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

chat bot
आपका साथी