जनजागरण अभियान में किसान हित को गांव-गांव जाएंगे कांग्रेसी

जासं, आजमगढ़ : किसान हित के लिए कांग्रस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 40 दिनों का विशेष अभियान शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:01 PM (IST)
जनजागरण अभियान में किसान हित को गांव-गांव जाएंगे कांग्रेसी
जनजागरण अभियान में किसान हित को गांव-गांव जाएंगे कांग्रेसी

जासं, आजमगढ़ : किसान हित के लिए कांग्रस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 40 दिनों का विशेष अभियान शुरू कर संकल्प पत्र भरवाया जा रहा है। अभियान की सफलता को शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए हैं।

अहरौला : जिला महासचिव भजूराम यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसान संकल्प पत्र लेकर गांव-गांव में जाएंगे। रोजाना 10 किसानों से उनकी समस्या अपने संकल्प पत्र में भरवाया जाएगा। 40 दिन बाद सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन होगा। उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से किसानों की समस्याओं का ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। सत्यप्रकाश मिश्रा, सुनील सैनी, श्रवण, डब्लू शुक्ला, रामउजागिर यादव, सुनील विश्वकर्मा, रविद्र प्रजापति, दयाशंकर, टुनटुन आदि रहे।

सगड़ी : अजमतगढ़ विकास खंड के मसोना ग्राम सभा व हरैया के मनिकाडीह में कांग्रेसियों ने किसान जन जागरण अभियान चलाया और किसानों से फार्म भरवाए। अजीत राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 17 फरवरी को तहसील पर किसानों की समस्या उठाएंगे। महताब आलम, ओमप्रकाश, पुनीत राय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी