कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता बदलेंगे चुनाव का रुख

- कार्यक्रम - हरबंशपुर में न्याय पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण -घर-घर दस्तक देकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:40 PM (IST)
कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता बदलेंगे चुनाव का रुख
कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता बदलेंगे चुनाव का रुख

- कार्यक्रम

- हरबंशपुर में न्याय पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

-घर-घर दस्तक देकर बताएंगे भाजपा सरकार की खामियां

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में लगी है। इसके लिए पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्षों को हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हाल में दो दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता चुनाव का रुख बदलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महासचिव मणींद्र मिश्र एवं सचिव अहमद शमशाद थे।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक राजेश तिवारी, सत्यवीर सिंह, गिरिसंत यादव, शाहनवाज असलम, मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि गांव तक कांग्रेस का मजबूत संगठन खड़ा करके भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है। प्रशिक्षित नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर प्रत्येक घरों पर दस्तक देंगे और कांग्रेस की उपलब्धियां बताने के साथ भाजपा की पोल खोलेंगे। शिविर का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। आरंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

chat bot
आपका साथी